आपसी विवाद को लेकर आदित्यपुर में दिनदहाड़े हुई हत्याकांड में चार गिरफ्तार
सराईकेला, जुलाई 19 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर बोलायडीह मुख्य मार्ग पर शीतला मंदिर के समीप शनिवार को दोपहर एक बजे आपसी विवाद में दिनदहाड़े लोहे के रॉड से जगन्नाथ गोप उर्फ काडा की हत्या करने वाले चार आरोपियों को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम प्रमाणिक, संजय नायक, प्रेम नायक और गणेश नायक सभी बोलायडीह आदित्यपुर निवासी शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त दो लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी रविवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने दी। एसपी ने बताया कि काडा शराब पीकर गाली-ग्लौज करता था, जिसके कारण उसके चारों दोस्त उसे मारने का प्लान बनाया。
हत्या का तरीका प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि मंदिर से सटे गोपपाडा में रहने वाले जगन्नाथ गोप उर्फ काडा को उसके दोस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.