गोपालगंज, जून 23 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के पाण्डेय परसौनी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हमलावरों ने एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी मनोज राम को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोपालपुर में महिला को हमलावरों ने किया जख्मी कुचायकोट। गोपालपुर थाने के बंजरिया गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हमलावरों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी सरस्वति देवी को आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...