बरेली, मार्च 30 -- आंवला। नगर के पुरैना तिराहे से अलीगंज स्टैंड रोड पर दो पक्षों में विवाद के चलते दिनदहाड़े जमकर पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पथराव में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात पर रिपोर्ट दर्ज की है, दो लोग हिरासत में हैं। इस दौराना सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।मोहल्ला बजरिया निवासी प्रेमराज पुत्र शिव सहाय ने पुलिस को तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर बाद तीन बजे आलम सैफी, सुमान सैफी, लल्ला सैफी, राहुल यादव, टेड़ा उर्फ केशव, संजय यादव, मेहंदी हसन उसके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे, कहने लगे तेरे भतीजे ने मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, तुम्हे सबक सिखाते हैं। विरोध पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। मेन रोड पर पथराव लगभग 15 मिनट तक चलता रहा, ऐसे में वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा। पुलिस के आने पर हमलावर धमकी देते हुए फ...