दरभंगा, मार्च 9 -- बेनीपुर/घनश्यामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से उपकारा बेनीपुर में महिलाओं के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता हैदर अली ने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। कारा अधीक्षक विरेंद्र कुमार राय ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर दर्जा दिया जाता है। जब सृष्टि की रचना में महिला एवं पुरुष दोनों बराबर के हिस्सेदार हैं तो समाज में उन्हें दोयम दर्जे का नहीं माना जाना चाहिए। प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून एवं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की।कक्षपाल श्वेता सिन्हा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं। इससे महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.