आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाल्मीकि मोहल्ला नई बस्ती में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शुभम बाल्मीकि पुत्र मंजूर निवासी नई बस्ती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जून रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही अंकित बाल्मीकि, उसका छोटा भाई अमन बाल्मीकि व अंकित का बहनोई रितिक बाल्मीकि उसे बुलाकर अपने पास ले गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। शुभम के अनुसार हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.