औरंगाबाद, मार्च 16 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा पार्क के समीप पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने 18 वर्षीय युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रही डायल 112 की पुलिस टीम ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक रिसियप थाना क्षेत्र के शिवन बिगहा गांव निवासी रविशंकर सिंह का पुत्र रौनक कुमार है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रौनक ने बताया कि वह जेसीबी चलाता है और डीजल लेने के लिए चतरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। तिताई बिगहा पार्क के पास पड़ोसियों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। आरोपितों ने डीजल खरीदने के लिए ले जा रहे साढ़े तीन हजार रुपये भी छीन लिए। मां चिंता देवी ने रिसियप थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रौनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.