सीवान, मई 18 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सरौत गांव में रविवार को एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी हरेकृष्ण पांडेय के पुत्र विवेक कुमार पांडेय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायल का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने मारपीट की सूचना सिसवन थाने को दी है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट महिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...