मुंगेर, मार्च 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के डाढ़ा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्जुन साव और गुरुदेव कुमार साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का कारण घर के आगे रखे बालू के ढेर पर बकरी के चढ़ जाने को बताया जा रहा है। इस संबंध में डाढ़ा निवासी घनश्याम सिंह ने तारापुर थाना में आवेदन देकर सर्जुन साव सहित उसके परिवार के सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बालू के ढेर पर बकरी चढ़ने की बात को लेकर पुरानी रंजिश के कारण विपक्षीगण हरवे-हथियार के साथ उसके घर पर पहुंच गए और भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुनील साव ने लोहे की छड़ से उनके सिर पर वार कर दिया,जिससे वे लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पुत्र और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.