बेगुसराय, फरवरी 19 -- बीहट। आपसी रंजिश में हुई मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरादेवस में बुधवार को हुई। मारपीट में राजेश कुमार एवं उनका पुत्र मनीष कुमार जख्मी हुआ है। इलाज कराकर आने के बाद जख्मी राजेश कुमार ने बरौनी थाना में आवेदन देकर पिपरादेवस बाबा स्थान के मनोज यादव के तीन पुत्रों आवास कुमार, उदयचंद्र कुमार तथा रोहित कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए अवर निरीक्षक आलोक कुमार को मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.