गिरडीह, मार्च 12 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरो-पिंडाटांड मुख्य मार्ग पर आठ मार्च को जामुन पेड़ के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी 22 वर्षीय इब्राहिम अंसारी उर्फ कारू अंसारी का था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी मन्नू ने आपसी रंजिश में ट्रैक्टर चालक इब्राहिम की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी मन्नू कुमार को हजारीबाग जिला के बरही से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मन्नू कुमार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ियाडीह का रहनेवाला है। वहीं ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र राम बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड का रहनेवाला है। बता दें कि 8 मार्च को इब्राहिम ट्रैक्टर के माध्यम से सफेद पत्थर लेकर बेंगाबाद से पचंबा आया थ...