भागलपुर, मार्च 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के नवादा बहियार में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे रंजिश को लेकर गोलीबारी की क्षेत्र में चर्चा है। लोगों की मानें तो शुक्रवार की शाम नवादा गांव समीप दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष घास काटने बहियार चला गया। बहियार में गोली चली जिससे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने लेकर आई और बिंडोलिया और गोली भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस मामले पर अभी कुछ बोलने से इनकार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.