नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार रात दो सगे भाइयों नदीम व फजील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में हाशिम बाबा गिरोह का हाथ होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाशिम बाबा के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों भाई हाशिम के करीबी शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल के हथियार तस्करी के कारोबार में आड़े आ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने दोनों को रास्ते से हटा दिया। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।सलीम पिस्टल के कारोबार को पहुंच रहा था नुकसान सूत्रों के अनुसार, सलीम पिस्टल विदेशों से हथियार मंगवाकर दिल्ली के गैंगस्टरों को बेचता है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उसका ये नेटवर्क बॉबी कबूतर, अस...