पटना, जून 26 -- आपसी रंजिश में अपराधियों ने दुग्ध व्यवसायी भूषण सिंह (55) की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव गुरुवार को भदौर थाना क्षेत्र के बरुआने टाल स्थित खेत में मिला। वह नालंदा के सरमेरा थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। भदौर के बरुआने गांव स्थित डेयरी में प्रतिदिन भूषण सिंह दूध देने के लिए आते-जाते थे। बुधवार शाम को भी वह दूध लेकर डेयरी पहुंचे थे। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद उनका शव पटना और नालंदा जिले की सीमा पर स्थित बरूआने गांव के पास टाल के खंधा में मिला। अपराधियों ने उन्हें पीठ में गोली मारी थी। उनके गले में गमछा लपेटा हुआ था。 यह भी पढ़ें- आपसी रंजिश में अधे...