महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर में रविवार की देर शाम आपसी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते तब खूनी संघर्ष में बदल गई, जब एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि गांव में दो परिवारों के बीच आपसी रंजिश थी। इसी रंजिश में हुए विवाद में आरोपी युवक ने कृष्ण चौहान (26) पुत्र सत्यनारायण चौहान तथा प्रिया चौहान (17) पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक बनी रहने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.