अररिया, दिसम्बर 15 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बरबन्ना गांव के दो पक्षों के बीच पूर्व से चल रहे रंजिश को लेकर दोनों पक्षों ने पलासी थाना में एक-दूसरे पक्षों के विरुद्ध अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें प्रथम पक्ष की ओर से सूचक बने मु शैय्याद आलम ने रंगदारी मांगने, अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए सात लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। नामजदों में मु जुबेर, मु नसर, मु शमीम अख्तर, मु बसर, मु बकर आदि शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पक्ष की फरगुन निशा ने पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई आदि का आरोप लगाते हुए चार लोगों को आरोपित किया है। नामजदों में मु शैय्याद, मु हबीब, मु फैय्याज, मु बबलू आदि शामिल हैं। घटना बीते सात दिसम्बर की शाम की बतायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.