जहानाबाद, अप्रैल 19 -- करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के केयाल गांव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद में एक छोटा बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलावती देवी एवं सुधीर कुमार के बीच विवाद उत्पन्न हुआ जो मारपीट में बदल गया। लीलावती देवी के पक्ष से दो लोग जख्मी हुए जबकि सुधीर कुमार के पक्ष से छोटा बच्चा का पैर टूट गया। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...