लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड किऊल बस्ती में बुधवार को मामूली विवाद के कारण आपसी मारपीट में दो लोग के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित सदानंद पासवान एवं राजीव पासवान ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इलाज के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...