हमीरपुर, मार्च 9 -- राठ, संवाददाता। चौपरा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह में 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद और बुराइयों को दूर कर संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।अध्यक्ष अवधेश पाठक ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता में होती है। यदि समाज संगठित नहीं रहता तो उसका अस्तित्व कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने की अपील की। उपाध्यक्ष मनोज बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.