चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। महिला थानाध्यक्ष नीलम देवी ने दंपति के बीच चल रहे आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचा लिया। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर बेड़ीपुलिया की रहने वाली कुसुमा पुत्री बैजू ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पति शिवशंकर निवासी कमासिन जनपद बांदा व अन्य ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। थानाध्यक्ष ने दोनो पक्षों को बुलाकर सुनवाई की। इसके बाद दोनो पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त कराया। आपसी सुलह होने पर दोनो ने एक दूसरे के साथ आपस में सामंजस्य बनाकर रहने का वादा देकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.