हमीरपुर, जनवरी 20 -- राठ, संवाददाता। टूंका गांव में श्री सिद्धबाबा मेला समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन व मेले ने सामाजिक और वैचारिक विमर्श का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक एकजुटता और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मातादीन द्विवेदी ने देश के कुछ क्षेत्रों में बदलते जनसंख्या अनुपात की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इसे चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार की सोच और आपसी मतभेदों के कारण हिंदू समाज कमजोर हो रहा है। उनका जोर इस बात पर रहा कि समाज को पारंपरिक मूल्यों के साथ संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। तभी सामाजिक संतुलन और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा जा सकेगा। मझगवां की ग्राम प्रधान नीता सिंह ने सनातन धर्म की सर्वसमावेशी विचारधारा पर...