आपसी भेदभाव समाप्त कर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने का आह्वान
अररिया, मई 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय केंद्रीय पूर्व रक्षा राज्य मंत्री स्व डूमरलाल बैठा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जन समस्याओं के प्रति संघर्ष तथा बूथ स्तर तक पार्टी को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जिले में पार्टी के दो-दो विधायक हैं और आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया तथा सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की मांग की। बैठक में फारबिसगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत को जमीनी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.