जौनपुर, मार्च 17 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस की ओर से शांति समिति की अहम बैठक की गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सृष्टि जैन ने लोगों से ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता की बात की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर आपसी सद्भाव बनाये रखने की जिम्मेदारी है। जैन ने कहा वैसे पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। मौजूद लोगों से उनके विचार भी लिए। कार्यक्रम में सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल, एसएसआई अरविंद सिंह ने भी लोगों को सम्बोधित किया। बैठक में जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, कजगांव के चेयरमैन फिरोज खान, रामहित निषाद, अखिलेन्द्र सिंह, फकरुद्दीन, खुर्शीद, अनिल यादव मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.