रायबरेली, अप्रैल 13 -- बछरावां, संवाददाता। बछरावां के उर्स में जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया। उर्स में बच्चों ने जहां जमकर धमाल मचाया वहीं कव्वाली सुन स्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि हजरत सैयद साह, मखदूम शाह, हाफिज रौनी की मजारों पर लगभग पांच दशक से आयोजित होने वाला उर्स आपसी भाईचारे एवं कौमी एकता का प्रतीक है। उर्स के आयोजन हमें भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने बाबा की मजारों पर चादर चढ़ा कर समाज के लोगों के लिए सुख और शांति की दुआ मांगी। कार्यक्रम का संचालन सभासद वीरभान सिंह ने किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी, उर्स मेला कमेटी के सेक्रेटरी निजामुद्दीन, वीरभान सिंह शहाबुद्दीन, भैय्यन हुसैन, रेशू मंसूरी, अनस मंसूरी, इमरान मंसूरी, तुषार मंसूरी, राजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.