गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली के पावन अवसर पर भाईचारे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिला मुख्यालय के तीनों थाना नगर, मुफस्सिल एवं पचंबा में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई। बैठकों में पुलिस-प्रशासन की ओर से हुड़दंगियों, तेज डीजे, अश्लील गीतों और जबरन रंग लगानेवालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है। कहा गया है कि पुलिस-प्रशासन गड़बड़ी करनेवालों पर पैनी नजर रहेगी। पुलिस-प्रशासन ने बैठक के दौरान सभी समुदाय से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। कहा गया कि शांति और सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष गश्त की जायेगी और फोर्स की तैनाती की जाएगी। हुड़दंग पर रोक के लिए शराब पीकर हंगामा करने, जबरन रंग या कीचड़ डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीजे पर प्रतिबंध रह...