पूर्णिया, मार्च 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रंगों का पर्व होली भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ पूरे उत्साह से मनाया गया। गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए पूरे जिले में अपनी अलग पहचान रखने वाले इस क्षेत्र में सभी समुदायों के लोगों ने मिलजुलकर त्योहार का आनंद लिया। बुधवार अहले सुबह से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। खास बात यह रही कि मुस्लिम भाइयों ने भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। त्योहार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह चौकस रही। थानाध्यक्ष भवानीपुर के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.