बलरामपुर, फरवरी 27 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महराजगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत तथा सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने की। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों से त्योहारों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी प्रकार से खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि किसी असामाजिक तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ डीके श्रीवास्तव ने अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.