गंगापार, फरवरी 26 -- होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नवाबगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र व श्यामजीत प्रमिला सिंह (एसीपी सोरांव) ने कहा कि होली आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। वहीं राघवेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज ने कहा कि होली पर्व पर उदंडता करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी, उमेश चंद्र, आकाश सचान, संतोष राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.