देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को होली के मद्देनजर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्द के बीच मनाएं। होली के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल अधिकारियों को सूचित करें, ताकि कोई भी मामला बड़ा होने से पहले ही उसे रोक लिया जाए। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.