गाजीपुर, जून 15 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बहरियाबाद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने की। उन्होंने ताजियेदारों और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों और समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर में बहरियाबाद कस्बा, दरगाह, मलिकन गांव, पलिवार और देईपुर सहित विभिन्...