संभल, फरवरी 26 -- आगामी त्यौहार होली व रमजान को लेकर कोतवाली में गुरुवार की शाम अमन कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी से त्योहार सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नवागंतुक क्षेत्राधिकार दीपक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी से आगामी त्यौहारों को प्रेम व सदभाव के साथ मनाने की अपील की। कोतवाल अनुज कुमार चौहान ने आगामी पर्व रंग एकादशी व होली और माहे रमजान मुबारक को लेकर सभी वर्गों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ आगामी त्यौहारों को मनाने पर जोर दिया और कहा कि हर धर्म के त्यौहार भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। इन्हीं संदेशों का पालन करते हुए हमें आपस में गिले शिकवे भुला कर खुले दिल के साथ त्योहार को मनाना चाहिए और एक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.