रुडकी, मई 23 -- कलियर। आगामी ईद-उल-अजहा को शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सीओ सुमित पांडे ने कोतवाली परिसर और इमलीखेड़ा चौकी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ बैठक आयोजित की। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। शनिवार को सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुकर्बपुर, महमूदपुर,पिरान कलियर रहमतपुर, मेवहड़ कला, बाजूहेड़ी, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, नागल, कोटा मुरादनगर, पलूनी, सोहलपुर सिकरौड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, तेल्लीवाला और धनौरी रसूलपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगो के साथ बैठक कर बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम,भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर थाना...