रांची, मार्च 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं रामनवमी महोत्सव से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और पूरा पर्व शांति व सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को रामनवमी महोत्सव के मद्देनजर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कही। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च को रामनवमी महोत्सव के पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.