चित्रकूट, अगस्त 26 -- चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी समेत तुलसी नगरी राजापुर, सीतापुर, बरगढ़ आदि जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। जगह-जगह विशेष नमाज अदा की गई। जिसमें मुल्क में अमन व शांति कायम रहने की दुआ की गई। इसके बाद वारावफात का जुलूस निकला। जिसमें मुस्लिमों के अलावा हिंदू भाइयों ने शामिल होकर आपसी सौहार्द व भाई-चारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। अधिकारी पुलिस टीमों के साथ निगरानी करते रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में नात-ख्वानी और मरहबा या मरहबा के नारों से गूंजे मार्ग वारावफात का जुलूस बुधवार को मुख्यालय कर्वी, सीतापुर, निबुहा पुरवा सहित अन्य जगहों में वारावफात का जुलूस निकला। मुख्यालय से सटे तरौंहा में जुलूस ...