हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर के हथसारगंज स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश फैलाया। इस अवसर पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। होली मिलन समारोह में उपस्...