कटिहार, मार्च 19 -- आजमनगर एक संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित न्यू मार्केट आजमनगर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। आजमनगर के तत्वाधान में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान देश और दुनिया में जारी तनाव तथा युद्ध विराम हो इस को लेकर विशेष दुआएं मांगी गईं। रोजेदारों ने विश्व में शांति, आपसी सद्भाव और मानवता की रक्षा हेतु प्रार्थना की।साथ ही रमजान की आखरी पराव में एक दूसरे को मुबारकबाद देते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.