गढ़वा, मार्च 20 -- मेराल, प्रतिनिधि। चरका पत्थर के नूरी मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई। इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद अलहाज गुलाम यासीन अंसारी ने नमाज अदा कराई। साथ ही मशवरा देते हुए ऐलान किया के ईद के साथ हमारे सनातनी भाइयों का भी त्योहार चल रहा है। ऐसा काम किसी के द्वारा न हो कि किन्ही की आस्था को ठेस पहुंचे। त्योहार आपस में भाईचारे के साथ मिलजुल कर सभी लोग मनाएं। झंडा कहां लग रहा है, कौन किस गली में लगा रहा हैं उससे आपत्ति किसी को नहीं होना चाहिए। आपसी प्रेम व भाईचारे से मिलजुल कर पर्व मनाया जाए। उक्त अवसर पर मौलाना गुलाम यासीन, अतहर अली, सदर मुख्तार सदाम हुसैन, जब्बार अंसारी, इकबाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, सुल्तान अंसारी, जहूर रंगसाज, शमीम रंगसाज, मास्टर अख्तर अली सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.