धनबाद, मार्च 22 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। छाताटांड़ में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 108 हनुमत् प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को वाराणसी से आऐ आचार्य मुकेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हुआ। कार्यक्रम में छाताटांड़ के अलावे आसपास गांव के श्रद्धालू शामिल हुए। यज्ञ के माध्यम से गांव के खुशहाली की कामना की गयीी। प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालूओं ने यज्ञस्थल के चारों ओर परिक्रमण किया। मन्नतें मांगी। यज्ञ के बाद वृंदावन से आऐ कथावाचक अजीत कृष्ण शास्त्री ने रामकथा पर विस्तार से प्रवचन दिया। कहा कि रामकथा आपसी भाइचारे को मजबुत करने का संदेश देता है। रामकथा के श्रवण से मन को शांति मिलती है। आसपास का माहौल पवित्र होता है। अध्यक्ष कृष्णकांत महतो, सचिव जगन्नाथ महतो, कैलाश महतो, विष्णु महतो, विरेन महतो, राजकिशोर...