मधेपुरा, अप्रैल 1 -- ग्वालपाड़ा,निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के चतरा वार्ड एक में आपसी बंटवारे को लेकर दुश्मनी में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में ग्रामीण कुमार सानंददीप के आवेदन पर उसके फरीकैन शशि कुमार सहित उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि आपसी बंटवारे को लेकर फरीकैन से विवाद चल रहा है। बताया गया कि गत रविवार को उसका छोटा भाई साझा खेत में मवेशी चरा रहा था। इसी बीच सभी आरोपी वहां पहुंच गए। उनलोगों ने बिना कुछ बताए गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव के दौरान उसके बड़े भाई को जान मारने की नीयत से खदेड़ने लगे। वे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि आपसी बंटवारा को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.