भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने के लिए एकीकरण समिति की बैठक ली। इसमें होली त्योहार को आपसी प्रेम-सौहार्द से मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने कहा कि जाति, धर्म एवं वर्ग से ऊपर उठकर यदि देखा जाए तो सभी लोग मानव हैं। मानव होने के नाते प्रत्येक त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाना ही एकीकरण समिति का मुख्य उद्देश्य है। अपना जिला गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी मेल-जोल के लिए प्रसिद्ध है। डीएम ने कहा कि जिला एकीकरण समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न त्यौहारों को राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना है। आगामी समय में ईद एवं होली के पर्व निकट हैं, जो आपसी भाईचारे ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.