अररिया, मार्च 3 -- भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा के प्रागंण में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक देवंती यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। होली के उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे परिसर में 'होली है" के जयघोष और रंगों की बौछार से उत्सवी माहौल बना रहा। इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह, जिप सदस्य किरण देवी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, दीपक कुमार मुन्ना,शितांशु शेखर पिंटू, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय ,मिथिलेश कुमार भारती, मंडल अध्यक्ष ...