गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को मुफस्सिल थाना में शांति समिति की एक बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ गिरिडीह श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने की। बैठक में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, अंचलाधिकारी गिरिडीह समेत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में इन त्योहारों को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक में आये सुझावों पर विषेश ध्यान देने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीओ ने लोगों से ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं सरहुल का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.