दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शाखा संगम सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। शाखा संगम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने व्यायाम, दंड, नियुद्ध, योग एवं सामूहिक खेलों का प्रदर्शन किया। इसके बाद होली मिलन समारोह में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक फाग गीतों और होली के रंगों से वातावरण पूर्णत: उल्लासमय एवं आनंदमय बन गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, सौहार्द वसद्भाव का महान प्रतीक है। इस अवसर पर विभाग संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.