सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- डुमरियागंज। आगामी त्योहार होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को डुमरियागंज थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान एसआई संजीव कुमार शुक्ल, मनोज पटेल, ताकीब रिजवी, कसीम रिजवी, प्रेम पाण्डेय, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.