सिमडेगा, फरवरी 28 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नईमुददीन अंसारी ने की। थाना प्रभारी मानव मयंक ने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, संतोष साहू, सोमारी कैथवर, सीता देवी सहित शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...