सिमडेगा, मार्च 13 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शुक्रवार को ईद,सरहुल एवं रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ईद, ईस्टर एवं रामनवमी त्योहार आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनाने का निर्णय लिया गया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में सीओ किरण डांग, इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा, एसआई अजयेन्द्र सिंह, समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, शीतल तिर्की, मुखिया जगेश्वर प्रधान, प्रतिभा कुजूर, साहिद हुसैन, सफार अली, जीशान खान, नुसरत परवीण, शमीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.