सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- सीतामढ़ी। पूर्व की दुश्मनी में ही ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर देने की बात सामने आयी है। गणेश शर्मा और उनके पार्टनर गाढ़ा निवासी विनोद कुमार सिंह का पूर्व से दुश्मनी चल रही थी। इसमें दोनों की 14 सितंबर को घेरकर मारने का प्रयास किया गया था। लेकिन, लाइसेंसी पिस्तौल निकालने पर सभी बदमाश भाग निकले थे। हालांकि, भागने के दौरान एक बदमाश गिर गया था। इसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। साथ ही मारने के प्रयास की एफआईआर भी करायी थी। गणेश की हत्या मामले में देर रात डुमरा थाने में चचेरा भाई मनोज कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर की गई। इसमें छह नामजद और अन्य अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है। मृतक गणेश शर्मा के चचेरे भाई ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.