सीवान, अप्रैल 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी जमीन विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी कृष्णा राम का पुत्र सोनू कुमार राम है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...