सीवान, मार्च 27 -- सिसवन्। थाना क्षेत्र के सरौत गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी योगेंद्र ठाकुर की पत्नी सुनीता देवी, राजकिशोर प्रसाद की पत्नी गीता देवी व पुत्र विशाल कुमार के अलावा नंदकिशोर प्रसाद की पत्नी प्रमिला देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...