सीवान, मार्च 7 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी सत्यनारायण यादव का पुत्र राजेश यादव उर्फ गांधी यादव, रामनारायण यादव का पुत्र मुसाहिब यादव व पत्नी तेतरी देवी शामिल है। तीनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...