आपसी कहासुनी में छह लोगों का शांतिभंग में चालान
संभल, मई 15 -- थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को अलग-अलग गांवों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान किया। पुलिस के अनुसार आपसी कहासुनी और विवाद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंदुल नवी पुत्र स्व. मतीन एवं फुरकान निवासी ग्राम बनियाखेड़ा, हरवंश पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम मझावली, भानु पुत्र नेमचंद एवं विकास पुत्र स्व. भगवानदास निवासी ग्राम आटा, तथा तेजपाल पुत्र भोजराज निवासी ग्राम नगला खाकम थाना बनियाठेर को हिरासत में लिया गया।इसके बाद सभी आरोपियों को शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर चंदौसी उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.